राम

चित्र साभार: डॉ. ऋतम उपाध्याय राम नाम का अर्थ सबलता, राम नाम विश्वास है। राम नाम का अर्थ सरलता, राम नाम मिठास है। राम नाम के दो अक्षर में, सब जग की शीतलता है। राम नाम की एक टेर में, मिटती सब व्याकुलता है। राम नाम में रमने वाले, सब चिंता से ऊपर है। राम नाम के जपने में, सब प्रश्नों के उत्तर है। राम नाम में कोमलता है, राम नाम संबल भी है। राम नाम है कर्त्तव्यों का, राम वास जंगल भी है। राम प्रेम का है पर्याय, राम क्षमा का गुण भी हैं। राम न्याय रक्षा का द्योतक, राम कला निपुण भी हैं। राम त्याग की अतुल कहानी, और राम तपस भी हैं। राम दया की प्रतिमूर्ति, राम करुण अंतस भी हैं। राम गुणों के हैं आगार, निर्गुण में भी बसते राम। राम तत्व के ज्ञान में है, सरल चित्त में हंसते राम। राम सत्य का दूजा नाम, राम हृदय को दे विश्राम। राम पराक्रम, राम प्रताप, मर्यादा पुरुषोत्तम राम। शबरी की श्रद्धा हैं राम, केवट तर गए खेकर राम। चरण धूलि जब छुई अहिल्या, पत्थर में थे फूंके प...